मानव सेवा परमो धर्म के आधार पर मैंने हॉस्पिटल का किया शुभारंभ,प्रबंधक
शौर्य प्रताप राय

संत कबीर नगर 15 नवंबर 2024 खलीलाबाद सदर के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी द्वारा जीवन रेखा हॉस्पिटल का फीता काटकर उद्घाटन किया गया, जीवन रेखा हॉस्पिटल के प्रबंधक सौर प्रताप राय द्वारा श्री विधायक अंकुर राज तिवारी जी का माला पहनकर स्वागत किया गया,
बताते चलें कि बनियाबारी गोरखाल स्थित खलीलाबाद धनघटा मार्ग पर जीवन रेखा हॉस्पिटल का जो सृजन प्रबंधक शौर्य प्रताप राय द्वारा बताया गया कि मेरे मन में शुरुआती दौर से ही मानव सेवा धर्म करने का लालसा मन में जागृत हुई थी उसी के मद्देनजर मैंने जीवन रेखा हॉस्पिटल जो सारी सुविधाओं से लैस करके मानव सेवा के लिए अच्छे से अच्छे डॉक्टर की देखरेख में मरीजों की देखभाल की जाएगी साथ ही साथ आयुष्मान कार्ड धारक को प्रथम वरीयता के आधार पर उनके इलाज किए जाएंगे मुख्य अतिथि के रूप में अस्पताल में पधारे लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि आम जनमानस की जरूरत को देखते हुए प्रबंधक शौर्य प्रताप राय द्वारा की गई पहला काबिले तारीफ है जितनी भी तारीफ की जाए वह काम ही है अब क्षेत्रीय मरीजों को गैर जनपद में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी मरीज के समस्त रोगों का इलाज अच्छे से अच्छे डॉक्टरों द्वारा उक्त अस्पताल में किया जाएगा,
इस अवसर पर सदर विधायक खलीलाबाद के युवा प्रतिनिधि उमेश चंद्र तिवारी के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीण विशिष्ट जनों के अलावा संरक्षक डॉक्टर यन के राय डॉक्टर पूजा पांडे एमबीबीएस डॉक्टर महबूब आलम एमबीबीएस जनरल सर्जन समेत अस्पताल के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे,,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट