
( रिपोर्ट- के के मिश्रा )
सन्तकबीरनगर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर व पुलिस सत्यजीत गुप्ता द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात श्रीअजीत चौहान की उपस्थिति में यातायात माह नवम्बर 2024 का पुलिस लाईन संतकबीरनगर में उद्घाटन किया गया, महोदय द्वारा यातायात जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया । सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने, लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया गया की वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की गयी ।
इस अवसर पर प्रभारी यातायात परमहंस पीआरओ पुलिस अधीक्षक इन्द्रभूषण सिंह सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।