भाकियू चढूनी की जागरण पंचायत हुई सम्पन्न, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

संत कबीर नगर / धनघटा
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ईकाई संत कबीर नगर की जागरण पंचायत आज संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट के नेतृत्व मे तहसील धनघटा के नेतवापुर स्थित पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। जागरण पंचायत मे संगठन के बिस्तार, संगठन की मजबूती पर बृहद चर्चा की गयी।जागरण पंचायत मे मुख्य अतिथि के रूप मे संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय भी उपस्थित रहे, जहां पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ ने कार्यक्रम मे पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने किया। जागरण पंचायत को संबोधित कर आयोजित कार्यक्रम के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए श्री भट्ट ने कहा कि जागरण पंचायत जिले मे तीन महीने तक लगातार प्रत्येक तहसील व ब्लाक मे लगाई जानी है। जागरण पंचायत महीने मे कम से कम दो बार होना है। जागरण पंचायत के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा किसानो को संगठन से जोड़ा जाना है, जिससे संगठन मजबूत होगा, जिससे किसान हित एवं जनहित की मांगों को पूरा कराया जा सकेगा।जागरण पंचायत को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि संगठन के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर प्रत्येक जिले मे जगह जगह पंचायत लगातार किसानो को जागरूक किया जाना है और उन्हे संगठन से जोड़ा जाना है, तभी संगठन मजबूत होगा और तभी किसानों की समस्याओ का निराकरण कराया जा सकेगा।श्री पांडेय ने आगे कहा कि किसानो की तमाम समस्यायें हैं जिसका निराकरण भी कराया जाना है, जो कि बिना संगठन के मजबूत किये संभव नही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी कडी मेहनत कर किसानों को संगठन से जोड़ें और उनकी समस्याओ का निराकरण करावें।जागरण पंचायत मे पहुंचे तमाम किसानो ने खाद बीज न उपलब्ध होने का भी मुद्दा उठाया। जिसपर तुरंत गम्भीरता पूर्वक विचार विमर्श किया गया। इसपर तत्काल कार्रवाई हेतु अधिकारियों से वार्ता का प्रस्ताव रखा गया।जागरण पंचायत को तमाम अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर किसानो की विभिन्न समस्याओ, मांगों पर भी चर्चा किया, जिसका जल्द-से-जल्द निराकरण कराने, मामले को विचार विमर्श कर सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु कहा गया।जागरण पंचायत मे विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया। ज्ञापन लेने पहुंचे नायब तहसीलदार मजिस्ट्रेट धनघटा ने ज्ञापन को उच्चधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर यथाशीघ्र निस्तारण कराये जाने का अस्वासन दिया।किसानो के खाद बीज न मिलने की शिकायत पर उन्होने यथाशीघ्र उपलब्ध करवाने का अस्वासन दिया।जागरण पंचायत मे गांव के कई किसानों को संगठन की सदस्यता भी दिलाई गयी। इस दौरान बालेन्दर निषाद को महासचिव धनघटा मनोनीत किया गया। सुखारी उर्फ पूजा को तहसील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ धनघटा नियुक्त किया गया।जागरण पंचायत मे प्रमुख रूप से संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट, वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय, नवनियुक्त बालेन्दर निषाद महासचिव धनघटा, नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ धनघटा सुखारी उर्फ पूजा, तहसील अध्यक्ष हफीजुल्लाह, अकील, राम सागर, देवीशरण, रमाशंकर, रामा, रेशमा, शैला, उषा देवी, कालिंदी, आरती, गुड़िया, हरिशचंद्र, रामसागर, रामबुझ, राजकुमार, विद्यासागर गुप्ता, भोला, मुनकू प्रसाद, ओमप्रकाश, गुड्डू आदि लोग उपस्थित रहे।