संतकबीरनगर
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाया सघन अभियान


प्रभारी यातायात परमहंस के द्वारा मेहदावल बाईपास पर ड्रिंक एण्ड ड्राइव (शराब पीकर वाहन चलाने वालों ) के खिलाफ अभियान चलाकर ब्रीथ एनालाइजर मशीन (शराब मापक यंत्र) द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को चेक किया गया व उन्हें सड़क एवं यातायात नियमों जैसे शराब पीकर गाड़ी न चलाना, तेज गति से गाड़ी न चलाना, गाडी चलाते समय हेल्मेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करना इत्यादि के बारे में भी प्रेरित किया गया। साथ ही साथ रोडवेज चालको और परिचालकों को एकत्र कर शराब न पीकर वाहन चलाने हेतु जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।