सोशल ऑडिट टीम के द्वारा ग्राम पंचायत भवन मोहम्मदपुर कठार में स्थलीय भौतिक सत्यापन के बाद खुली बैठक करते हुए, बीआरपी सुनील कुमार शर्मा…
आम जनता द्वारा ग्राम प्रधान के द्वारा कराये गये कार्यों की सराहना की गई….

संत कबीर नगर 23 सितंबर 2024
खलीलाबाद विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर कठार में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का दो दिवसीय स्थलीय व भौतिक सत्यापन करने के बाद सोशल आडिट टीम द्वारा खुली बैठक में बिंदुवार ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों का खुली बैठक ग्राम पंचायत कार्यालय मोहम्मदपुर कठार में सोशल आडिट टीम के बीआरपी सुनील कुमार शर्मा द्वारा किया गया जिस पर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा आम सहमति जताई गई साथ ही साथ मनरेगा मजदूर द्वारा शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी को कम बताया गया तथा आडिट टीम के माध्यम से अपनी मजदूरी को और बढ़ाने के लिए शिकायत दर्ज कराते हुए शासन को सूचित करने के लिए आग्रह किया गया उक्त खुली बैठक में ग्राम प्रधान तथा मोहम्मदपुर कठार के ग्रामीण उपस्थित पाए गए,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट