संतकबीरनगर
02 अदद अवैध चाकू के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा 02 अभियुक्त नाम पता – 1- रफीक पुत्र मो0 हदीस निवासी धौरापार 2- रुदल केवट पुत्र लखन केवट निवासी पश्चिम टोला थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को एक – एक अदद अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर थाना मेहदावल पर क्रमशः मु0अ0सं0 293/19 व 294/19 धारा 4/25 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 – 10 लीटर (कुल 20 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ 02 अभियुक्त नाम पता -1 – काशीराम पुत्र ढोढ़े 2 – छेदीलाल पुत्र राजकुमार निवासीगण चंगुलिया बगुलिया थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः मु0अ0सं0 380/19 व 381/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1486 ने विवाद को कराया शान्त – पीआरवी 1486 को थाना दुधारा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 02206 से कालर ने जमीन को लेकर दो पक्षो मे विवाद होने के सम्बन्ध में सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 09 मिनट में मौके पर पहुचकर हो रहे विवाद को शान्त कराकर दोनो पक्षो के व्यक्तियो को विधिक कार्यवाही हेतु थाना दुधारा को सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर एक बड़ी घटना घटित होने से रोका गया, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- मुख्य आरक्षी पारस राय, हो0चा0 सुरजीत कुमार ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 05 अभियुक्त गिरफ्तार

• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बखिरा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 464 वाहनो से 420200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 25-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 464 वाहनो से 420200 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 25-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 32 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 109 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़को से पूछताछ कर कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।