संतकबीरनगर
यातायात जागरुकता माह के अन्तर्गत यातायात नियमो का पालन करने वाले व्यक्तियो को लड्डू खिलाकर किया गया स्वागत व बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पढ़ाया गया पाठ

दिनांक 25.11.2019 को क्षेत्राधिकारी यातायात अम्बरीश भदौरिया द्वारा मेहदावल बाईपास पर वाहन चेकिंग के दौरान चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट तथा दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाने वाले व्यक्तियो को लड्डू खिलाकर उनका स्वागत किया गया तथा यातायात नियमो का पालन न करने वाले व्यक्तियो के विरुद्ध चालान की प्रक्रिया की गई ।
इसके उपरान्त जनपदीय यातायात पुलिस द्वारा ब्लूमिंग बड्स स्कूल औद्यौगिक क्षेत्र मे जाकर विद्यालय के छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया गया । जिसमे बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, दुपहिया वाहन पर चलते समय हमेशा हेल्मेट का प्रयोग करने, कार ड्राइविंग के समय सीट बेल्ट बाधने सहित वाहन को तेज रफ्तार मे न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात न करने की सलाह दी गई । इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकगण तथा जनपद के यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।