
आप कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अरविंद केजरीवाल की रिहाई का मनाया जश्न


संत कबीर नगर – आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर की जिला इकाई द्वारा आज दिनांक 14/09/2024, दिन शनिवार को मेंहदवाल बायपास पर जीत का जश्न मनाया। पार्टी के प्रभारी ई० जनक प्रसाद, जिलाध्यक्ष दुर्विजय यादव एवं पूर्व जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने संविधान निर्माता डॉ० भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल जी को बेल देने पर आम जनता के बीच मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।
मीडिया से बातचीत के दौरान जिला प्रभारी व प्रदेश तिरंगा शाखा प्रमुख ई० जनक प्रसाद ने कहा की बाबा साहब द्वारा बनाया गया संविधान ने 50 साल बाद की तस्वीर दर्शा दी गई थी, आज उसी संविधान के तहत मा० उच्च न्यायालय ने आम आदमी पार्टी के मुखिया एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को बेल मिली। हम संत कबीर नगर में मजबूत संगठन बनाने की तरह अग्रसर हैं।
पूर्व जिला महासचिव आलोक श्रीवास्तव ने कहा की सत्य डगमगा सकता है पर पराजित नहीं हो सकता, इसीलिए आज तथाकथित शराब घोटाले में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा अरविंद केजरीवाल जी को पांच महीने बाद जमानत मिली, आज जनता की जीत हुई है, उनके उम्मीदों को जीत हुई है। हम लड़ेंगे और जीतेंगे तथा 2027 में उत्तर प्रदेश में पूरे दम खम से चुनाव लड़कर सरकार बनायेंगे।
जिलाध्यक्ष दुर्विजय यादव ने कहा की हम सब विजयोत्सव मना रहे हैं तथा पूरे जिले में संगठन बनाने के लिए गांव चलो अभियान चलाया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी ई० जनक प्रसाद, बौद्ध प्रांत सचिव सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव, जिला महासचिव ब्रह्मदेव सिंह सैंथवार, खलीलाबाद विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत मौर्या, मेंहदावाल विधानसभा अध्यक्ष सैफुद्दीन अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव, मनीष सिंह, गिरधारी लाल जी, संदीप सिंह, लालधारी, आबिद अली, अक्षय कन्नौजिया, हरीश यादव, राजू गुप्ता, सरफराज अहमद, विशाल चौधरी, विकास, अंगद आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।