

रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार
संतकबीरनगर जनपद में वातावरण को संतुलित और हरा भरा बनाने के लिए लगातार वृक्षारोपण अभियान चल रहा है इसी क्रम में खलीलाबाद इंडस्ट्रियल एरिया संत कबीर नगर उद्यम कल्याण समिति के अध्यक्ष रितेश सिंह एवं युवा समाजसेवी सचिन दानिश खान के नेतृत्व में इंडस्ट्रियल एरिया में सैकड़ो पौधे लगाते हुए वातावरण को अनुकूलित बनाने के लिए सभी से पौधे लगाने की अपील की गई। आपको बता दे की इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद में लगातार अध्यक्ष रितेश सिंह और सचिव दानिश खान के नेतृत्व में बेहतर कार्य किया जा रहा है इसी क्रम में एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर सभी लोग आगे बढ़ रहे हैं इसी क्रम में उद्यम कल्याण समिति के अध्यक्ष रितेश सिंह और सचिव दानिश खान के नेतृत्व में इंडस्ट्रीज एरिया खलीलाबाद में छायादार पेड़ों को लगाते हुए सभी को पौधे लगाने की अपील की गई युवा समाजसेवी दानिश खान ने कहा कि पर्यावरण को संतुलित और संरक्षित बनाने के लिए सभी को पौधे लगाना चाहिए। वृक्षारोपण अभियान के दौरान समीर खान,आजाद जफर खान, एजाज अली शाहिद अन्य लोग मौजूद रहे।