संतकबीरनगर
यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर सड़क किनारे से अतिक्रमण हटवाया गया तथा यातायात जागरुकता बढ़ाने हेतु लोगो को किया गया जागरुक

आज दिनांक 10.07.2024 को प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा आशीर्वाद मोड़ के पास पड़ी गिट्टी जिससे की दुर्घटना होने की आशंका थी, को हटवाया गया तथा मेंहदावल बाईपास फुटपाथ के किनारे अवैध रूप से लगाये गये ठेले, अनियमित तरीके से किये गये वाहन पार्किंग/वाहन स्टैण्ड द्वारा किये गए अतिक्रमण को हटाया गया । आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।