
रिपोर्ट :- जितेन्द्र कुमार
संतकबीरनगर जनपद में ग्रीष्म अवकाश के उपरांत विद्यालय खुलने पर जनपद संत कबीर नगऱ के टॉप टेन में रहने वाला विद्यालयों में छात्र छात्रों का स्वागत एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी प्रबंध निदेशक श्रीमती सविता चतुर्वेदी व शिक्षकों ने उत्सव के रूप में मनाते हुए किया। जिसमें सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी को गुब्बारे,रंगोलिया के माध्यम से सजाया गया तथा सभी बच्चों को तिलक लगाकर एवं नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को फूलमाला पहनकर तथा एक अनोखे अंदाज में स्वागत किया गया। इस अवसर पर सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी प्रिंसपल रविनेश श्रीवास्तव उप प्रिंसपल शरद त्रिपाठी एवं समस्त विद्यालयों के शिक्षक शिक्षिकाएं इस कार्य में सम्मिलित होते हुए सफल बनाने में अग्रणी भूमिका निभाई, सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी एमडी डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी प्रबंध निदेशक श्रीमती सविता चतुर्वेदी साथ ही विद्यालयों का निरीक्षण भी किया।छात्र भी पहले दिन एमडी , निदेशक व को अपने बीच देखकर प्रसन्न हुए। छात्रों के चेहरे पर भी अलग ही चमक देखने को मिली।
इन सभी कार्य में सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी प्रारंभ में छात्र छात्राओं के हित आयोजन कार्य के कारण भी माहौल में बहुत परिवर्तन नजर आया।इसके अतिरिक्त सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी प्रबंधनिदेशक श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने सभी बच्चों को नियमित रूप पूर्ण गणावेश में विद्यालय आने एवं घर पर नियमित अध्ययन करने की आदत का विकास करने की एवं संचारी रोगों से बचने का के विषय में भी अवगत कराया।