बेलहर कला ब्लाक क्षेत्र के गांव बरैनिया का मामला

संतकबीरनगर। विकास खण्ड बेलहर कला क्षेत्र के गांव बरैनिया में ग्राम प्रधान मुहम्मद सुहेल
द्वारा मनरेगा कार्य काफी तेजी से चलाए जा रहे हैं। जिससे मनरेगा मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बेलहर कला ब्लाक क्षेत्र के गांव बरैनिया में युवा ग्राम प्रधान मुहम्मद सुहेल ने निर्वाचित होने के बाद लगातार मनरेगा कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं। मेड़बंदी का काम प्रगति पर है।
शासन द्वारा स्थानीय स्तर पर 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से चलाई जा रही महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का लाभ मजदूरों को मिल रहा है। मनरेगा मजदूरों में निरंतर काम मिलने पर मनरेगा मिलता रहे यही मेरा प्रयास है।