संतकबीरनगर



वाहनों पर लाल नीली बत्ती व हूटर सायरन,वाहनों पर पुलिस कलर्स का अवैध प्रयोग के विरूद्ध दिनांक 11.06.2024 से 25.06.2024 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक यातायात द्वारा की गई कार्यवाही
यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने एवं बढ़ती सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु वाहनों पर लाल नीली बत्ती हूटर साइरन का अवैध प्रयोग, चार पहिया वाहनों एवं दो पहिय़ा वाहनों पर पुलिस कलर्स के प्रयोग को प्रतिबन्धित करने के क्रम में प्रभारी यातायात परमहंस द्वारा मेंहदावल बाईपास पर यातायात सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 15.06.2024 को वाहनों की सघन चेकिंग किया गया । आम जनमानस को यातायात जागरुकता के नियमों के बारें में जागरुक करते हुए मोडिफाई साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हुटर व काली फिल्म के विरुद्ध अभियान चलाकर वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों से अपील भी किया गया कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करें ।