संतकबीरनगर। आल इंडिया कौमी तंजीम के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष फजले मसूद की तीसरी पुण्यतिथि संतकबीरनगर इकाई के जिलाध्यक्ष मुहम्मद परवेज अख्तर के नेतृत्व में मनाया गया।
इस दौरान जिलाध्यक्ष मुहम्मद परवेज अख्तर ने कहा कि देवरिया सदर के पूर्व विधायक तथा कांग्रेस नेता फजले मसूद एक मिलनसार, व्यक्तित्व के धनी, बेहद लोकप्रिय नेता रहे। उनके अधूरे सपनों को पूरा करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है।
इस दौरान उनके हक में दुआए मगफिरत की गई।
इस दौरान सैयद तारिक हुसैन, अतीक सिद्दीकी, खुर्शीद आलम, अनवार अहमद, इजहार अहमद शाह, नूर आलम सिद्दीकी, टीएच सिद्दीकी, अतहरूल बारी, अब्दुस्सलाम, निसार अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।