ग्रामीण पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए स्व. बाबू बालेश्वर लाल ने जीवनपर्यंत किया संघर्ष- जेड. अली करखी
संगठन ही हम सबकी ताकत- महेन्द्र श्रीवास्तव
पत्रकारों के मान सम्मान की रक्षा के लिए संगठन संघर्षरत- परवेज अख्तर

संतकबीरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 37 वीं पुण्यतिथि पर तहसील खलीलाबाद के बैनर तले सेमरियावां ब्लाक सभागार में श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के खलीलाबाद तहसील के तत्वाधान में सेमरियावां ब्लाक सभागार में संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की 37 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेड.अली करखी ने कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकारों को संगठित कर एक ताकत देने का काम किया है।
उन्होंने सात पत्रकारों को साथ लेकर 8 अगस्त 1982 में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गठन किया गया। वह जीवनपर्यंत पत्रकारों के हितों को लेकर संघर्ष किया।
मंडल मंत्री महेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन ही हम सबकी ताकत है। हम संगठित रहेंगे तो कोई भी ताकत हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती।
मंडल प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज अख्तर ने कहा कि इतने कम समय में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने जो उपलब्धियां हासिल की है। वह हम सबकी मेहनत का,नतीजा है। हेल्थ कार्ड, दो लाख का बीमा जैसे सराहनीय कार्य संगठन किए हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील उपाध्यक्ष अतीक अहमद और संचालन गंगेश्वर मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर इजहार अहमद शाह, खुर्शीद आलम, टीएच सिद्दीकी, नूर आलम सिद्दीकी, जावेद अहमद, सुभाष मणि त्रिपाठी, एजाज अहमद, मुकेश श्रीवास्तव, आदि मौजूद रहे।