रैली को सफल बनाने के लिये जिला कांग्रेस कार्यालय में हुई बैठक


संतकबीरनगर। शनिवार को धनघटा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी तथा पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद के समर्थन में आयोजित रैली ऐतिहासिक होगी। रैली को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण चन्द्र पाण्डेय ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की लहर चल रही है। इंडिया गठबंधन की बढ़ती लोकप्रियता से भाजपा सकते में है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के हजारों कार्यकर्ता धनघटा रैली में शामिल होंगे।
इस दौरान काफी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।