संतकबीरनगर



भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित विशेष प्रेक्षक द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 हेतु नियुक्त बस्ती मण्डल के समस्त जनपदों के प्रेक्षक(सामान्य), प्रेक्षक (पुलिस), प्रेक्षक (व्यय), जिलाधिकारी व सन्तकबीरनगर, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक बस्ती व जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के साथ लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांत पूर्ण ढ़ग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत बैठक हुई सम्पन्न
आज दिनांक 17.05.2024 को लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को स्वतन्त्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शान्तिपूर्ण व सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत मा0 भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित विशेष प्रेक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार सन्तकबीरनगर में बस्ती मण्डल के जनपदों के संसदीय निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक(सामान्य), प्रेक्षक (पुलिस), प्रेक्षक (व्यय) एवं जनपद बस्ती के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, जनपद सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक तथा रिटर्निंग आफिसर/जिला मजिस्ट्रेट जनपद सन्तकबीरनगर महेन्द्र तंवर व पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता की उपस्थिति में गोष्ठी का आयोजन किया गया । विशेष प्रेक्षक महोदय द्वारा संसदीय निर्वाचन में निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत की गयी तैयारियों जैस- एफ0एस0टी0/एस0एस0टी0, वी0वी0टी0, परमीशन सेल, एस0सी0एम0सी0, कन्ट्रोल रूम, पोस्टल वैलेट, इलेक्ट्रानिक पोस्टल वैलेट, इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट सहित समस्त कार्यवाहियों की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा किया गया तथा कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 85 वर्ष की आयु वर्ग से उपर एवं 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता के दिव्यांग मतदाताओं को घर से ही मतदान करने की सुविधा के दृष्टिगत अनुरोध के आधार पर फार्म-12डी के माध्यम से मतदान कराया जाएगा। इसके लिए दिनांक 20 मई 2024 को मतदान कर्मियों द्वारा उनके घरों पर जाकर उनका मतदान करायेगे । गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर शशिशेखर सिंह, क्षेत्राधिकारी मेंहदावल राघवेन्द्र सिंह राठौर, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री केशवनाथ सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे ।