गांव के युवाओं के अंदर काफी प्रतिभाएं हैं आवश्यकता है उन्हें अवसर प्रदान करने की- हाजी अब्दुल कयूम खान
पचपोखरी स्थित खेल मैदान में आजाद परिंदे क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

संतकबीरनगर । मंगलवार को पचपोखरी स्थित खेल मैदान में आजाद परिंदे क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में मौजूद दर्शकों ने मैच का आनन्द लिया। फाइनल मैच में थुरंडा ने बभनी बौरा को हराकर प्रतियोगिता की विजेता रही।
पचपोखरी के नवनिर्मित सभी सुविधाओं से सुसज्जित खेल मैदान में आजाद परिंदे क्रिकेट क्लब प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान फाइनल मैच में थुरंडा ने बभनी बौरा को हराकर खिताबी जीत हासिल की।
ग्राम प्रधान हाजी अब्दुल कयूम खान ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव के युवाओं के अंदर काफी प्रतिभाएं हैं आवश्यकता है उन्हें अवसर प्रदान करने की ताकि वह अपनी प्रतिभा को निखार सकें। शिक्षा से जहां मानसिक, चारित्रिक विकास होता है वहीं खेल से शारीरिक तथा सामाजिक विकास होता है। इससे लक्ष्य को हासिल करने के लिये एक जुनून पैदा होता है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए ताकि युवाओं में कंपटीशन का भावना बनी रहे। खेल का मैदान उनके कार्यकाल का ऐतिहासिक काम है। अब युवाओं को निरंतर अभ्यास करने के लिए एक निश्चित स्थान मिल गया है जहां वह कोई भी खेल खेल सकते हैं।
इस अवसर पर प्रतियोगिता में विजेता टीम को 15000
तथा उपविजेता टीम को 8500 का नकद पुरस्कार दिया गया।
इस दौरान अब्दुल मोफीद खान, हाजी अहमद अली, मोहम्मद गुलाम खान, कलीमुल्लाह खान, आफताब आलम खान, तबरेज खान, अबरार अहमद, विवेक श्रीवास्तव, अयान खान, कलीम अंसारी, इनायतुल्लाह अंसारी, नासिर खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।