एन के पब्लिक स्कूल तिलजा में हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी पं.जावाहर लाल नेहरू की जंयती
संतकबीरनगर
रिपोर्ट : अतहरूल बारी

बृहस्पतिवार को विकास खण्ड सेमरियावां अन्तर्गत स्थित एन के पब्लिक स्कूल तिलजा में बच्चों के प्रिय और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जंयती मनाई गई इस दौरान उनके जीवन से प्रेरणास्रोत लेते हुए विद्यालय में एक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया।
इस दौरान विद्यालय के कक्षा 3 कक्षा10 तक सभी बच्चों ने लेखन,गणित,विज्ञान व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया प्रतियोगिता में सफल सभी बच्चों को विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद नाजिम खां ने मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे उन्होंने कहा बच्चों के अच्छे संस्कार से उनके जीवन की शुरुआत होनी जरुरी है। उससे ही उनका भविष्य बनता है जो पंडित नेहरू के पूरे जीवन यापन से सीख मिलती हैं।मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल इंटर कालेज मूड़ाडीहा बेग के प्रधानाचार्य ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा ग्रमीण क्षेत्रों के बच्चों में भी प्रतिभाएँ होती है बस उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है समय समय पर ऐसी परीक्षा का आयोजन करना चाहिए।उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश के छोटे बच्चों में भारत का भविष्य देखा था।इससे पूर्व चाचा नेहरू की तस्वीर के समक्ष पुष्प अर्पित किया गया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अतहरूल बारी ने किया।इस अवसर पर खुर्शीद अहमद ,मो.आज़म मु•मोहसिन, रिजवानुल हक एहतेशामुल हक, वासुदेव गौतम, योगेन्द्र प्रसाद,धीरेन्द्र कुमार गौतम, आर एन दूबे, उमरे आज़म, अवनीश गौड़, अभिनास कन्नौजिया, आकाश बंसल, सबा, उम्मे हफसा,बुशरा शगुफ्ता, शबाना उजमा,नेहा, पूजा कुमारी साहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-
नादिया समद,नेदा समद,सऊदा समद,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मुस्कान शर्मा,साजन विश्कर्मा,उमा शंकर,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी प्रियांषी गौड़ मनीषा मौर्या।समान्य ज्ञान में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी समीउर्रहमान,शिवांगी चौरसिया,अंजली गुप्ता,द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी मानषी गुप्ता,हरीश कुमार,सुरजीत कुमार,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अरसालानुल हक़,कंचन कुमारी,मो•अनस।विज्ञान गणित में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी विवेक कुमार,मो.ज़ीशान द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शगुफ्ता हम्ज़ा,रंजीत चौरसिया,तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शानि गौतम,मो.अरसालान सफ़ल रहे।