कलश यात्रा निकालकर विष्णु महायज्ञ का देवभूमि धर्म सिहवा में कल होगा शुभारंभ,
राजेश तिवारी अध्यक्ष विष्णु महायज्ञ

संत कबीर नगर 9 मार्च 2024 नगरपंचायत धर्मसिंहवा में श्री विष्णु महायज्ञ का आयोजन राजेश तिवारी अध्यक्ष विष्णु महायज्ञ के नेतृत्व 10 मार्च 2024 को होने जा रहा है, बताते चले कि श्री विष्णु महायज्ञ अपने *२३वें* वर्ष में प्रवेश कर गया है। जिसका आगामी १० मार्च ‘ २०२४ (दिन – रविवार) शुभारंभ हो रहा है। *१० मार्च ‘ २०२४, रविवार को विशाल कलश शोभा यात्रा ‘यज्ञ आयोजन स्थल’ “देवभूमि” माँ महाकाली प्रांगण से ९ बजे पूर्वान्ह से आरंभ होगी जो पूरे नगर का भ्रमण करते हुए, उपनगर धर्मसिंहवा में स्थित सभी देवालयों के दर्शन, अर्चन, पूजन करते हुए मंशा पोखरा पहुंचेगी। जहाँ कलश में जल भरकर शास्त्रीय विधि-विधान के साथ वरूण पूजन के साथ यज्ञ का विधिवत शुभारंभ होने जा रहा है, ऐसे में आप सभी धर्म और लंबी बंधुओ से इस अनुरोध के साथ के उक्त विष्णु महायज्ञ में से समय पहुंचकर अपना योगदान देते हुए पूणय लाभ अर्जित करें, सनातन धर्मावलंबी श्रद्धालु भक्तों से सादर निवेदन है कि भारी से भारी तादाद में निर्धारित तिथि व समय पर “देवभूमि यज्ञ परिसर” में पहुंच कर विशाल कलश शोभा यात्रा में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का कष्ट करें।
👉 १० मार्च ‘ २०२४ (रविवार) को रात्रि ८ बजे से अयोध्याधाम के प्रसिद्ध रामलीला मंडल के कलाकारों द्वारा प्रभु श्रीराम के पावन चरित्र का मंचन किया जाएगा।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट