सोशल आडिट बैठक हुआ रसूखदारी के हवाले

के के मिश्रा / हरीश सिंह
सन्त कबीर नगर { मेहदावल } दिखाते रहे आईना लिखते रहे खबर , कुछ नही हो सकता , कौन करेगा कार्यवाई पहुंचाया जाता है हिस्सा । उक्त बाते कही जाती है सोशल आडिट टीम के कोआर्डिनेटरो द्बारा , जो बैठक खत्म करने के बाद विकास खण्ड मुख्यालय मेहदावल के चाय की दुकान पर एकत्रित होकर चाय पीते कही जाती है । सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक आज की बैठक कुसम्हा , मंझरिया तिवारी , नचनी , कुड़वा , महदेवा समेत ग्राम पंचायतो का सोशल आडिट टीम द्बारा किया गया । जिसमे ग्राम पंचायत कुसम्हा मे तैनात कोआर्डिनेटर रविकान्त शर्मा द्बारा दस बजे के पहले ही बिना ग्रामीणो के इकट्ठे हुए ग्राम प्रधान से रसूखदारी को लेते हुए बैठक समाप्त कर दी जबकि एक ही परिवार के तीन लोगो को वर्ष 2017/18 मे प्रधानमन्त्री आवास दिया गया जो पंचायत एक्ट के विरुद्ध , ग्रामीणो ने जताया रोष । ग्रामीण चिल्लाते रहे , पर उनकी सुनने वाला नही , कोआर्डिनेटर को खर्चा पानी देकर चलते बना नरायन पुर बाजार , जहां प्रधान करता है भैंस खरीदने बेचने का काम । यही हालत ग्राम पंचायत मंझरिया तिवारी , जहां कोआर्डिनेटर सुनील कुमार शर्मा ग्राम प्रधान से मिलकर चलते बना चाय की दुकान , जहां पहले से बैठे कोआर्डिनेटर रविकान्त शर्मा , खलीक , देवेंद्र नाथ पाण्डेय तथा टीम के अन्य कोआर्डिनेटर गण चाय की चुस्कियो के साथ ये कहते नजर आये कि लिखते रहे खबरनबिश खबरे , होती रहेगी सिस्टमैटिक तरीके से काम , पहुंचता रहेगा सबका हक दस्तूर नही होगी कोई कार्यवाही चलती रहेगी हम लोगो की मनमानी । इसी प्रकार तीन प्रमुख बिन्दो ” पारदर्शिता , सहभागिता एवं जवाबदेही ” वाली बतौर ग्रामीण जागरूकता सोशल आडिट बैठक हो गया संपन्न । इन्हें नही है किसी का भय क्यो कि कुम्भकर्ण की नीद सो रहा है जिला प्रशासन एवं उसके अधीनस्थ सी डी ओ , बी डी ओ आदि अधिकारी , सबको ससमय यथा शक्ति पहुंच जाती है भेंट ।