
संत कबीर नगर 7 मार्च 2024 उच्च प्राथमिक विद्यालय सरौली -चेहारूम में चल रहे गंगादेवी कपिलदे पी.जी भुजैनी सन्त कबीर नगर के राष्ट्रीय सेवा योजना के साप्ताहिक विशेष शिविर के चतुर्थ दिवस के प्रथम सत्र में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें स्वयं सेविओं, द्वारा विभिन्न प्रकार के नारों, स्लोगनों आदि के माध्यम से आगामी चुनाव में मतदान करने के लिए ग्रामवासियों को प्रेरित किया गया। भोजनोपरान्त द्वितीय सत्र
में साक्षरता जागरूकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया | डॉ. रंगनाथ तिवारी (कार्यक्रम अधिकारी) ने स्वयंसेविओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा वह नींव है जिस पर हम अपने भविष्य का निर्माण करते है जो हमें अज्ञान रूपी अन्धकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर ले जाती है। श्री हरिशंकर शुक्ल जी ने कहा कि शिक्षा का अन्तिम उत्पाद एक मुक्त रचनात्मक मानव होना चाहिए जो ऐतिहासिक परिस्थितिओ और प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध लड़ाई लड़ सके । प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि शिक्षा सवसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग हम दुनिया को बदलने के लिए कर सकते है। श्रीमती शशि चौधरी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सिद्धान्तों के बिना शिक्षा मनुष्य को एक चालाक दैत्य बनाने जैसी होती है। अनेक स्वयंसेविओं अमन मौर्य, रिंकी, पूनम, वविता एवं छाया चौरसिया ने भी अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर डॉ. विनीत कुमार, श्री आनन्दशुक्ला तुफैल अहमद आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे |
के के मिश्रा जर्नलिस्ट