संतकबीरनगर
आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत 40 लीटर अवैध कच्ची शराब व 10 शीशी (2 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 03 अभियुक्त नाम पता – 1 – हरिकेश कुमार पुत्र अरविन्द 2- सुजीत कुमार पुत्र रामभेज 3 – विनोद कुमार पुत्र श्रीकान्त निवासीगण गंगौली थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को क्रमशः 10 -10 – 10 लीटर (कुल 30 लीटर) अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर क्रमशः 356/19, 357/19 व 359 / 19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 10 शीशी (कुल 02 लीटर) अवैध देशी के शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता रामजी राव उर्फ रामू पुत्र रामकिशुन निवासी टेमारहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 358/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
थाना बखिरा पुलिस द्वारा 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त नाम पता विजय प्रताप पुत्र जोगी बेलदार निवासी बेलदारी टोला थाना बखिरा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना बखिरा पर मु0अ0सं0 458/19 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 3304 ने आत्महत्या करने जा रहे व्यक्ति की बचाई जान – पीआरवी 3304 को थाना कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 8378 से कालर ने अपने पुत्र द्वारा आत्महत्या करने के प्रयास के सम्बन्ध मे सूचना दी, इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट में मौके पर पहुचकर रेलवे ट्रैक मुखलिशपुर खलीलाबाद पर से व्यक्ति को हटाया गया तथा उसे आत्म हत्या करने से रोका गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से घटनास्थल पर समय से पहुचकर व्यक्ति की जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गयी ।
पीआरवी स्टाफ- आरक्षी मनोज कुमार, हो0चा0 अशोक कुमार ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 07 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 71 वाहनो से 41400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 13-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 71 वाहनो से 41400 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 13-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 21 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 47 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।