

संत कबीर नगर 5 मार्च 2024 गंगा देवी कपिलदेव तिवारी महाविद्यालय, भुजेनी, संत कबीर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत सप्त दिवसीय विशिष्ट शिविर का आयोजन किया गया।
विशिष्ट शिविर के लिए पोषित गाँव सरीली चहारुम का चयन किया गया है। महाविद्यालय के
प्राचार्य डा. संतोष कुमार सिंह ने माँ सरस्वती एवं स्वामी विवेकानन्द की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्वंयसेवियों को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा. संतोष कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का लोगों जिसमें लाल व नीला रंग है उड़ीसा के प्रसिद्ध कोर्णांक मन्दिर का विशाल रथ का पहिया है जो सभी स्वंय सेवकों को सामाजिक परिवर्तन के प्रति भावुक और सक्रिय होने के लिए प्रोत्साहित करता है। कार्यक्रम अधिकारी डा. रंगनाथ तिवारी ने स्वंय सेवियों को बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना का आदर्श वाक्य “नाट मी बट यू’ एन.एस.एस. के दर्शन को परिभाषित करता है। प्रत्येक व्यक्ति का कल्याण समाज के कल्याण पर निर्भर करता है। इसलिए प्रत्येक स्वंय सेवक को समाज की भलाई के लिए प्रयास करना चाहिए। मुख्य नियंता श्री हरिशंकर शुक्ल ने स्वंय सेवकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए उनके पाठ्यक्रम के अलावा सामुदायिक सेवा में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए गतिविधियों का एक विस्तार है जिसमें प्रत्येक स्वंय सेवक को एक शैक्षणिक वर्ष में 120 घंटे की सामाजिक सेवा पूरी करनी होती है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में श्री आनन्द शुक्ल, श्री अरशद खान, श्री संजय पाल श्री दुर्गेश शुक्ल, डा. विनीत कुमार गौड़, श्री प्रमोद यादव, श्री दुर्गेश शर्मा, श्रीमती विनीता प्रजापति, श्री विपिन कुमार, श्रीमती शशि चौधरी, श्रीमती अर्पिता चौधरी,, डा. रीतेश आर्या श्री तुफैल अहमद, श्री यशवंत सिंह, श्रीमती विनीता राय, श्री बनवारी लाल यादव आदि उपस्थित रहें।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट