

संत कबीर नगर। भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव के नेतृत्व में नारी वन्द्न अभियान के तहत धन्यवाद मोदी जी पद यात्रा निकालकर जागरूक किया। पद यात्रा जूनियर हाईस्कूल से होते हुए समय माता मंदिर से बैंक चौराहे पर पहुंचा। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं के हाथ में बैनर और तख्तियां थी। जिसमे सरकार द्वारा महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए बनाए गए कानून व योजनाओं के स्लोगन लिखे हुए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरी ने संबोधित करते हुए ने कहा की सरकार महिलाओ को सशक्त बनाने के लिए कटिबद्ध है। उज्ज्वला योजना इन योजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण है। तीन तलाक जैसे कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को उनका हक दिलाने का कार्य किया है। पीएम वाई के तहत 3 करोड़ घरों में से 70 फीसद घरों का मालिकाना हक महिलाओ को दिलाने का काम किया है।
पद यात्रा में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा पांडेय, भाजपा महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रहरी, भाजपा महिला मोर्चा नगर महामंत्री संध्या श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष श्रीमती रिचा श्रीवास्तव
प्रियंका गुप्ता, रीमा,साधना,वंदना
प्रियंका मौर्य,आकृति,सुनीता यशिका,गुड़िया, अंकिता, सरोज देवी , संगीता देवी , बिंदु देवी सहित अनेक महिला कार्यकर्ता मौजूद थी।