
संत कबीर नगर – लोकसभा संत कबीर नगर अंतर्गत खलीलाबाद विधानसभा में महिला मोर्चा द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया, हीरालाल इंटर कॉलेज से लेकर मुखलिसपुर चौराहा तक रैली का आयोजन किया गया कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्षा गोरक्ष क्षेत्र अमिता सिंह गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी संध्या त्रिपाठी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता अग्रहरि और वहां की बच्चियों ने रैली में अपनी सहभागिता देते हुए रैली को सफल बनाया। अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए हर महिला के जुबान पर एक ही नाम है, आएंगे तो मोदी ही 4 से 6 तक चलने वाले अभियान में हर महिलाओं ने अपनी सहभागिता दी कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष ने अपना उद्बोधन देते हुए कहा कि मोदी है तो मुमकिन है हम महिलाएं सुरक्षित हैं। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही हैं।
य कार्यक्रम 4 मार्च से 6 मार्च तक आयोजित होगा, जिसमें तीन बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिसके तहत मैराथन दौड़, पदयात्रा/स्कूटी रैली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का सभी मंडल में स्क्रीन लगाकर प्रसारण किया जाएगा। महिला मोर्चा का कहना है कि 2024 का लोकसभा चुनाव काफी महत्वपूर्ण है, चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा ये कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने तैयारियां तेज कर दी है। भाजपा महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में तीन दिवसीय नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उषा पांडेय,भाजपा नेत्री किरन प्रजापति, महिला मोर्चा भाजपा नगर अध्यक्ष अर्चना श्रीवास्तव,
महिला मोर्चा भाजपा नगर उपाध्यक्ष श्रीमती रिचा श्रीवास्तव, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती संध्या श्रीवास्तव, प्रियंका मौर्या, रोमा सिंह, प्रियांशी, सोनाक्षी आदि महिलाएं मौजूद रही |