स्वाभिमान ,सम्मान के लिए शिक्षक हैं एकजुट – जफीर
शिक्षकों का हस्ताक्षर अभियान जारी*आजम
संत कबीर नगर / सेमरियावां

प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक सेमरियावां के अध्यक्ष मो आजम ने बताया की प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 04 मार्च दिन सोमवार को ब्लॉक के समस्त शिक्षकों की तरफ से 21 सूत्रीय मांगो को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
उन्होंने कहा की विभाग ने टेबलेट उपलब्ध कराया है तो सिम भी विभाग की तरफ से उपलब्ध कराएं।शिक्षक व्यक्तिगत आईडी से सिम का प्रयोग कदापि नही करेंगे।
जिला उपाध्यक्ष जफीर अली ने कहा की पुरानी पेंशन,पदोन्नति, सहित, 31उपार्जित अवकाश,दिव्तीय शनिवार को अवकाश, अर्ध दिन का आकस्मिक अवकाश आदि मांगो के समर्थन में बीआरसी पर विशाल ज्ञापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
मो आजम व जफीर अली ने बताया की खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से महानिदेशक स्कूली शिक्षा को ज्ञापन भेजा जाएगा।ज्ञापन ब्लॉक् के समस्त शिक्षकों का हस्ताक्षर कराया जा रहा है।
प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष जी द्वारा सरकार के शिक्षक विरोधी आदेशों के प्रति हमेशा विरोध किया जाता रहा है आप सभी ने अपने लंबित मांगो के समर्थन में शिक्षक हित में आंदोलन जारी रहेगा।
मो आजम ,जफीर अली ने
सभी पदाधिकारी ,शिक्षकों का आह्वान किया कि अपने स्वाभिमान सम्मान क़ी रक्षा के लिए पूरी एकजुटता का परिचय देते हुए समय से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनावे।