
संत कबीर नगर 26 फरवरी 2024 जनपद के उदया इंटरनेशनल स्कूल में आज दिनांक 26 फरवरी 2024 का दिवस विद्यालय के पांच छात्रों के नाम । राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता गुजरात प्रांत में गए जिन छात्रों ने उदया इंटरनेशनल स्कूल का मान बनाया उनका नाम इस प्रकार है अतुल कांदू कक्षा 9 , मयंक त्रिपाठी कक्षा 9 , आदर्श पटवा कक्षा 9 , निर्भय कक्षा 8 , मनीष गुप्ता कक्षा 7 । उदया इंटरनेशनल स्कूल के छात्र 16 फरवरी 2024 को विद्यालय से गए और 26 फरवरी 2024 को वापस विद्यालय में उपस्थिति हुए अतुल कांदू , मयंक त्रिपाठी , आदर्श पटवा , निर्भय कुमार तथा मनीष गुप्त के वापस आने पर विद्यालय परिवार में खुशियों का ठिकाना नहीं रहा । विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी जी ने इन सभी बच्चों के उत्साहवर्धन में पुष्प माल्यार्पण तथा भाल पर कुमकुम चंदन लगाकर किया । उन सभी बच्चों की भाव-भंगिमा उत्साह और तेज से भरे मुखमंडल में उदया इंटरनेशनल स्कूल का यश स्पष्ट झलक रहा था । प्रार्थना स्थल पर उपस्थित सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के चेहरे पर खुशियों का डेरा साफ-साफ दिखने लगा ।
स्कूल के बाकी बच्चों में इस यश प्रशंसा का वातावरण बना रहा स्वगतोत्सव बच्चों ने इस पल की अनुभूति को भारत माता की जय उद्घोष से प्रेषित किया । बहुमुखी शिक्षा प्रणाली व्यवस्था में मनो – शारीरिक विकास क्रम के पद्धति में गतिशील उदया इंटरनेशनल स्कूल संत कबीर नगर जनपद में नहीं वरन भारत में अपना ध्वज स्थापित किया । किस तरह से बच्चों में अधिगम का स्थानांतरण किया जाए उन सभी विधाओं के पालन में प्रयास रत है । उदया इंटरनेशनल स्कूल सदैव गतिमान स्थिति में चल रहा है । वापस लौटे बच्चों के मन में खुशियों का भाव स्पष्ट दिखा । विद्यालय की व्यवस्था को ‘ मूर्त रूप ‘ प्रदायक आदरणीय श्री उदय राज तिवारी के सामाजिक सुव्यस्था रूपी अमूर्त कल्याणकारी , कामनाओं का चित्र दृष्टिगत हुआ ।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट