

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील खलीलाबाद की इकाई के पत्रकारों ने जिला महामंत्री मुहम्मद आफताब आलम अंसारी और तहसील अध्यक्ष अतहरूल बारी के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी सदर शैलेश कुमार दूबे तथा क्षेत्राधिकारी सदर ब्रजेश सिंह
से मुलाकात की।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बुके भेंट किया। इस दौरान तहसील पदाधिकारियों की सूची भी दी। मुलाकात के दौरान पत्रकार उत्पीड़न, पुलिस और पत्रकारों के बीच समन्वय सहित विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तृत बातचीत की। वार्ता सार्थक रही।
इस दौरान मंडल प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज अख्तर, तहसील महामंत्री सत्यप्रकाश वर्मा, शफीक अहमद, कमरे आलम अंसारी, जावेद अहमद, इजहार अहमद शाह, अतीक अहमद, नूर आलम सिद्दीकी, टीएच सिद्दीकी, गंगेश्वर मिश्रा, गिरीश गुप्ता, सुभाष मणि त्रिपाठी, मनौवर हुसैन आदि मौजूद रहे।