सुहेल अहमद का निधन पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति- परवेज अख्तर

संतकबीरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील खलीलाबाद के अध्यक्ष अतहरूल बारी के नेतृत्व में पत्रकारों की सेमरियावां ब्लाक परिसर में वरिष्ठ पत्रकार सुहेल अहमद के निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की कामना की गई।
इस दौरान ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के मंडल प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी मुहम्मद परवेज अख्तर ने कहा कि सुहेल अहमद एक बेबाक तथा निडर पत्रकार थे। उनके निधन से पत्रकारिता जगत की अपूर्णीय क्षति हुई है।
तहसील अध्यक्ष अतहरूल बारी ने कहा कि मरहूम सुहेल अहमद काफी मिलनसार, व्यक्तित्व के धनी थे।
इस दौरान नूर आलम सिद्दीकी, टीएच सिद्दीकी, अतीक अहमद, एजाज अहमद, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे।