
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर।
शनिवार को विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के मजीदाबाद सेमरियावां स्थित अल हिरा ग्लोबल एकेडमी में सैम ट्रस्ट द्वारा नेशनल हेल्थ सेंटर(एनएचसी) के तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के मजीदाबाद सेमरियावां स्थित अल हिरा ग्लोबल एकेडमी में सैम ट्रस्ट द्वारा नेशनल हेल्थ सेंटर(एनएचसी) के तत्वाधान में नि:शुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख मशहूर आलम चौधरी तथा प्रबंधक फुजैल अहमद नदवी ने फीता काट कर उद्घाटन किया।
इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मशहूर आलम चौधरी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होना चाहिए ताकि क्षेत्र के लोग इसका फायदा उठा सके।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि तथा सपा के नेता मुहम्मद अहमद ने कहा कि स्वास्थ्य अमूल्य है। स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है कि समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जांच कराते रहना चाहिए। यह शिविर इसमें कामयाब होगी।
विद्यालय के प्रबंधक फुजैल अहमद नदवी ने बताया कि शिविर में श्वास एवं छाती रोग विशेषज्ञ डा.हुसामुदीन उमर,न्यूरो एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डा. एस. अम्मार, चर्म रोग, गुप्त रोग एवं बाल प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डा. राहुल कसौधन, नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा. वी.के. गौतम, नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डा. आर. के. पाण्डेय, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डा. आई. अहमद खान, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. अफरोज फातिमा, एमडी फिजिशियन डा. मोहम्मद इसराईल हनीफ द्वारा तीन सौ लोगों की जांच की गई तथा नि: शुल्क दवाएं भी दी गयी ं।
इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख मशहूर आलम चौधरी, प्रबंधक फुजैल अहमद नदवी, मुहम्मद अहमद, अकील अहमद, मौलाना मुनीर अहमद नदवी, मौलाना गुफरान अहमद नदवी, हाजी वसी अहमद खान, हाजी मुहम्मद रफी, अबसार अहमद, अतीक सिद्दीकी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।