संतकबीरनगर
सन्तकबीरनगर पुलिस द्वारा 2 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद, 02 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा 1 किलो 200 ग्राम अवैध गॉजे के साथ एक अभियुक्त नाम पता चुन्ना उर्फ चुनवा पुत्र खदेरन निवासी साफियाबाद थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर थाना दुधारा पर मु0अ0सं0 354/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– उ0नि0 हसमत अली, का0 अभिषेक सिंह ।

थाना महुली पुलिस द्वारा 1 किलो 100 ग्राम अवैध गाँजे व 01 अदद अवैध चाकू के साथ एक अभियुक्त नाम पता कचन्नी उर्फ नीरज पुत्र अदालत निवासी नकटीडीह थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को घोरहट पेट्रोल पम्प के पास से गिरफ्तार कर थाना महुली पर बरामद गाँजे के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 381/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व बरामद चाकू के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 382/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण– उ0नि0 रामअक्षैबर पाण्डेय, हे0का0 रामभवन गुप्ता ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 2547 द्वारा विवाद को कराया गया शांत– पीआरवी 2547 को थाना बखिरा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 12200 से कालर ने किसी बात को लेकर दो पक्षों मे मारपीट / विवाद होने के सम्बन्ध मे सूचना दिया । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 09 मिनट मे मौके पर पहुचकर विवाद को शांत कराकर , मारपीट में घायल व्यक्ति को प्रा0स्व0 केन्द्र मेंहदावल मे भर्ती कराकर प्रतिवादी को विधिक कार्यवाही हेतु थाना बखिरा के सुपुर्द किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर मारपीट में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई गयी, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी राजाराम प्रसाद, आरक्षी वीरेन्द्र प्रसाद, हो0चा0 राकेश कन्नौजिया ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 08 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 03 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 62 वाहनो से 48300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 11-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 62 वाहनो से 48300 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 11-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 19 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 61 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के लड़कों से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।