अलहिदायह ग्रुप आफ पब्लिक स्कूल्स मीरपुर करही
में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर। बुधवारको विकास खण्ड सेमरियावां के
अलहिदायह ग्रुप आफ पब्लिक स्कूल्स मीरपुर करही
में वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर भारी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सेमरियावां ब्लाक क्षेत्र के मीरपुर करही स्थित अलहिदायह ग्रुप आफ पब्लिक स्कूल्स में बुधवार को वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके पर संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि शिक्षा वह धन है जो बांटने से बढ़ता है। शिक्षा से व्यक्ति का मानसिक, सामाजिक, चारित्रिक विकास होता है। शिक्षा समाज का दर्पण होता है। अपना एक लक्ष्य बनाकर कड़ी मेहनत से उसे हासिल करो। कामयाबी के लिये संघर्ष, निश्चित लक्ष्य, समय का सदुपयोग, समर्पण बहुत ही आवश्यक है। शिक्षा के साथ संस्कार पर भी ध्यान दिया जाय। ताकि शिक्षा के मकसद को पूरा किया जा सके।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुहम्मद अहमद ने कहा कि इस पिछड़े क्षेत्र में उच्च व अच्छी शिक्षा संस्थान का अभाव था काफी दिनों से यह कमी महसूस की जा रही थी। सभी के सहयोग से आज भी इस विद्यालय ने शिक्षा रूपी रोशनी को फैलाने का काम कर रहा है। शिक्षा का मकसद है कि समाज के लोग लाभान्वित हों। ऐसी शिक्षा का कोई मकसद नहीं है जिसको प्राप्त करने बाद लोगों का शोषण हो।
कार्यक्रम में नात, वेलकम एक्शन सांग, मिट्टी की गुड़िया एक्शन, तू सलामत वतन एक्शन, कामेडी, इंगलिश स्पीच, पढ़ेंगे लिखेंगे एक्शन, सड़क सुरक्षा एक्शन, वालिदे मोहतरम एक्शन, शिक्षा का महत्व पर नाटक आदि विभिन्न विषयों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शिक्षकों, अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह की अध्यक्षता प्रबंधक मौलाना निसार अहमद नदवी एवं संचालन प्रधानाचार्य तौफीक अहमद
ने की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य कायनात फातिमा, अर्शी अहमद, अबरार अहमद, मौलाना फुजैल नदवी, हाफिज अब्दुल वाहिद, तनवीर चौधरी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत
मुहम्मद अरहम, उम्मे हानी, शिवांश, मुहम्मद अकमल, अरशिया खातून, मुहम्मद रैय्यान, सुंदुस खातून, मुहम्मद काशिफ, रिक्कू, नूर बानो, ओजैर अहमद, तस्मिया खातून, तौकीर अहमद, अलफिज़ा खातून, अफ्फान अहमद, हम्माद अहमद, आयशा खातून, साहिबे आलम, रिदा अंजुम, ताजीम खातून, मुहम्मद जादान, मुहम्मद अलकमा, सैफुर्रहमान, मुहम्मद फहीम, मुहम्मद रेहान, मुहम्मद सुमामा, मुस्कान, खुलूद अल्फिया, अबू तलहा, मुहम्मद नबील