मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम फेज-2 के अंतर्गत फायर सर्विस टीम ने थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिया कटाई, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमाखान, संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरियावाँ,उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बाघनगर में अग्निशमन उपकरणों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण देकर छात्र / छात्राओं को किया गया जागरूक

रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर।
मंगलवार को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन तथा आपात सेवाएं उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में अग्नि शमन अधिकारी अशोक यादव मय टीम द्वारा मुख्यमंत्रीस्कूलसुरक्षाकार्यक्रमफेज-2 के अंतर्गत थाना दुधारा क्षेत्रान्तर्गत राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिया कटाई, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करमाखान, संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सेमरियावाँ, उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बाघनगर में अग्निशमन उपकरणों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण देकर छात्र / छात्राओं को जागरूक किया ।
जिससे कि कोई आकस्मिक दुर्घटना होने पर प्रभावी कार्रवाही करते हुए क्षति होने से रोका जा सके । कार्यशील अग्नि सुरक्षा उपकरणों को तत्काल कार्यशील कराए जाने हेतु सम्बंधित को हिदायत किया गया है ।