
रिपोर्ट- मुहम्मद परवेज अख्तर
संतकबीरनगर।
बुनियाद प्रतिभा खोज अभियान के तहत होने वाली चर्चित और अपनी पारदर्शिती के लिए विख्यात टैलेन्ट सर्च परीक्ष को सुचारू रूप से सम्पन्न हुई।
ए.आर.सी. डिग्री कालेज मूडाडिहाबेग सन्त कबीर नगर में आयोजित बुनियाद टैलेन्ट सर्च परीक्षा सी.सी.टी.वी कैमरे की निगरानी में सम्पन्न हुई।
बुनियाद टीम के सब कोआर्डिनेटर मो. अहमद खान ने बताया कि इस वर्ष की परीक्षा के लिए कक्षा 6,7,8 और 9 के कुल 895 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें 643 बच्चों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया।
उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम तीन मार्च को घोषित किया जायेगा।