
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल के छात्रों को सूर्य नमस्कार योग का अभ्यास कीड़ा भारती के तत्वाधान में आयोजित हुआ। छात्रों को सूर्य नमस्कार का योग कराकर उन्हें प्रतिदिन योगा करने के लिए प्रेरित किया गया। सूर्य नमस्कार योग अभ्यास कार्यक्रम संत कबीर पब्लिक स्कूल के प्रांगण में हुआ। डॉ.मंजीत सिंह, डॉ.ऋषि देव, संजीव श्रीवास्तव, व योग प्रशिक्षक विवेक द्वारा बच्चों को योग के बारे में प्रशिक्षण के साथ ही उन्हें जानकारी दी गई।
डॉ.आलोक सिन्हा ने बताया कि सूर्य नमस्कार को करने से पहले शरीर को अच्छे से वार्म अप कर लेना चाहिए। सूर्य नमस्कार करने में शरीर के 10 अंग एक के बाद एक काम में आते हैं। वहीं कुल 12 चरणों में आठ तरह के आसन मिलकर एक सूर्य नमस्कार को पूरा करते है।
श्री सिन्हा ने छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि सूर्य नमस्कार करने के लिए दोनों हाथों को जोड़कर सीधा खड़े हो जाए। अब आंखें बंद कर लें। श्वास भरते हुए दोनों हाथों को कानों से सटाते हुए ऊपर की ओर सीधा करें। भुजाओं और गर्दन को पीछे की ओर झुका लें। इसके बाद श्वास को धीरे- धीरे बाहर की ओर छोड़ते हुए आगे की ओर झुकें। इस दौरान हाथों को गर्दन और कानों से सटाकर रखते हुए नीचे पैरों के दाएं-बाएं पृथ्वी को छुएं। इस दौरान गर्दन सीधी रखें।
इस तरह की जानकारी देते हुए बच्चों को उन्होंने प्रेरित किया और कहा कि प्रतिदिन सूर्य नमस्कार का योग हर किसी को करना चाहिए इससे शरीर में होने वाली बीमारियां दूर होती है और सेहत को लाभ मिलता है।
बता दे की कीड़ा भारतीय गोरक्षा प्रांत द्वारा 12 फरवरी से 16 फरवरी तक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के तहत योग प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित है।