संत कबीर नगर 12 फरवरी 2024 प्राइमरी विद्यालय गिरधरपुर बेलदारी टोला के रास्ते में प्राइमरी विद्यालय वाले रास्ते पर जल जमाव को लेकर भारती य किसान यूनियन के महासचिव रामाशंकर यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा गया

, बताते चले कि खलीलाबाद विकासखंड के अंतर्गत ग्राम सभा गिरधरपुर बेलदारी टोला के रास्ते प्राइमरी विद्यालय पर जाने वाले रास्ते में जल जमाव के कारण बच्चों में आम ग्रामीणों को आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है जिसको लेकर किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा 9 फरवरी को खंड विकास अधिकारी तथा 16 फरवरी 2024 को तहसील दिवस के माध्यम से अवगत कराया फिर भी उक्त मामले में कोई निस्तारण नहीं दिखाई दिया जिसको देखते हुए भारतीय किसान यूनियन के महासचिव रामाशंकर यादव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ता एकत्रित होकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा साथ ही साथ यह भी मांग किया कि अगर उक्त प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो 23 फरवरी 2024 से खंड विकास अधिकारी खलीलाबाद के कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता व सदस्य गण मजबूर रहेंगे जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी |
के के मिश्रा जर्नलिस्ट