संतकबीरनगर

संतकबीरनगर:- जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये जाने वालें सम्भावित फैसले को लेकर समस्त जनपदवासियों से अपील की है कि मा0 कोर्ट द्वारा किसी भी तरह के फैसले की स्थिति में आपसी सदभावना एवं शांति बनाये रखें तथा किसी भी तरह के सोशल मीडिया पर भ्रामक टिप्पणी इत्यादि का बिलकुल ध्यान ना दें तथा प्रशासन के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें।