नवगठित कमेटी में छह कार्यकारिणी सदस्य समेत 23 पदाधिकारी का हुआ मनोनयन

संतकबीरनगर। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन जिला इकाई संत कबीर नगर की कमेटी का ऐलान कर दिया गया नवगठित कमेटी में उपाध्यक्ष महामंत्री व मंत्री पद पर चार-चार लोगों को मनोनीत किया गया है जबकि प्रचार मंत्री ऑडिटर कोषाध्यक्ष व संगठन मंत्री के पद पर भी मनोनयन हुआ है। नवगठित कमेटी में 6 सदस्यों को जिला कार्यकारी का सदस्य नामित किया गया है जिला अध्यक्ष सौरभ कुमार त्रिपाठी द्वारा जारी की गई जिला कमेटी में उपाध्यक्ष पद पर अकरम खान अतुल सिंह गोरखनाथ मिश्रा व रामविलास प्रजापति को नामित किया गया है इसी प्रकार महामंत्री पद पर तारेस सिंह आफताब आलम सरफराज अहमद व रविंद्र दाहिवाल को जिम्मेदारी मिली है। जिला कमेटी में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन मंत्री पद पर बनारसी चौधरी मनव्वर हुसैन जगदीश पांडेय व अयाज अहमद को मनोनीत किया गया है। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संगठन मंत्री पद पर अलोक बरनवाल प्रचार मंत्री पद पर रमेश दुबे कोषाध्यक्ष पद पर पूरन सिंह ऑडिटर पद पर सुभाष मणि त्रिपाठी को नामित किया गया नवगठित कमेटी में हरिहर प्रसाद मिश्रा अकबर अली सतीष चंद्र मिश्रा रवि प्रजापति अंगद पाठक सचिन जायसवाल अशोक कुमार को कार्यकारणी का सदस्य नामित किया गया है।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट