- 7 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम
वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गया सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर डॉक्टर केएन सिंह ,गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर विनीता पाठक के साथ प्रोफेसर ओपी पाण्डेय और प्रोफेसर जितेंद्र मिश्रा कार्यक्रम की बढ़ाएंगे शोभा
- वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को लेकर छात्र छात्राओं ने किया पूर्वाभ्यास


संतकबीरनगर 5 फरवरी 2024 जिले के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में कल गुड लक पार्टी और फेयरवेल कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है वहीं 7 फरवरी को धूमधाम के साथ वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा।वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गया सेंट्रल यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर डॉक्टर केएन सिंह ,गोरखपुर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर विनीता पाठक के साथ प्रोफेसर ओपी पाण्डेय और प्रोफेसर जितेंद्र मिश्रा कार्यक्रम का उद्घाटन जिले के चर्चित समाजसेवी एकेडमी के निदेशक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी के साथ करेंगे। कल विद्यालय में अखंड रामायण पाठ के साथ गुड लक और फेयरवेल पार्टी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर आज छात्र छात्राओं ने विद्यालय में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पूर्वाभ्यास किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने विविध प्रस्तुति करते हुए वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित दिखे। आपको बता दें कि सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में कल फेयरवेल पार्टी और गुडलक कार्यक्रम का आयोजन होना है जिसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है सूर्या ग्राउंड 7 फरवरी को होने वाले वार्षिक उत्सव कार्यक्रम को लेकर पूरी तरीके से तैयार है कार्यक्रम में चार चांद लगाने के लिए छात्र-छात्राएं काफी उत्साहित दिख रहे हैं जिसको लेकर आज छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम को लेकर पूर्वाभ्यास करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई। विद्यालय के एमडी डॉ उदय ने बताया कि कल विद्यालय में गुड लक पार्टी मनाई जाएगी और 7 फरवरी को भव्य वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन होगा कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है उन्होंने विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र छात्राओं के अभिभावकों से अपील की है कि वह कार्यक्रम में पहुंचकर अपने बच्चों की प्रस्तुति देख उनका हौसला अफजाई करने कार्यक्रम में जरूर पहुंचे। प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि गुड लक पार्टी और वार्षिक उत्सव को लेकर विद्यालय के बच्चे और अध्यापक पूरी तरीके से तैयार हैं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में देश की विभिन्न झलकियां कार्यक्रम में देखने को मिलेगी।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट