जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जिला पंचायत कार्यालय पर फहराया तिरंगा
सभी अधिकारी और कर्मचारियों को दिलाई एकता और अखंडता की शपथ


संतकबीरनगर 26 जनवरी 2024 75 वें गणतंत्र दिवस का पर्व पूरे जिले में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया जिला पंचायत कार्यालय पर जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव द्वाराअपने कार्यालय पर झंडारोहण करते हुए तिरंगे को सलामी दी इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जिला पंचायत कार्यालय में तैनात सभी अधिकारी और कर्मचारियों को भारत की एकता अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई कार्यक्रम में पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव का फूल माला कर कर स्वागत किया गया। आपको बता दे की जिले के जिला पंचायत कार्यालय पर गणतंत्र दिवस का पर्व बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिले के प्रथम नागरिक जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने जिला पंचायत कार्यालय में तैनात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ झंडारोहण करते हुए तिरंगे की सलामी दी इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलराम यादव ने सभी को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के बाद पूरे कार्यालय में मिष्ठान का वितरण किया गया |
के के मिश्रा जर्नलिस्ट