मदरसा जामिया अरबिया अहलेसुन्नत मिसबाहुलउलूम बिधियानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 75वां गणतन्त्र दिवस



संत कबीर नगर / खलीलाबाद
जामिया अरबिया अहलेसुन्नत मिसबाहुलउलूम बिधियानी खलीलाबाद में 75वां गणतन्त्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रबंधक श्री हाजी हबीबुल्लाह खां अजीजी ने झन्डारोहण किया।इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।प्रधानाचार्य मोहम्मद ताहिर हुसैन ने देश में रहने वाले हर व्यक्ति को उसके संवैधानिक अधिकार के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।सहायक अध्यापक श्री अब्दुल वाहिद ने देश में सुख-समृद्धि व मसायल को लोकतांत्रिक तरीके से हल करने के लिए उपस्थित सभी लोगों को संकल्प दिलाया।इस अवसर पर आस मोहम्मद खान,नूर मोहम्मद,मोहम्मद रफीक अजीजी,सादिक अली,सब्बीर अली,सय्यद अली,अब्दुल अजीज,मोहम्मद हारून,नूर मोहम्मद मंसूरी,जाकिर अली,अहमद अली, हाजी शौकत अली, मोहम्मद लीक,मोहम्मद नूरी मोहम्मद शमीमआदि लोग मौजूद रहे।