
संतकबीरनगर
दहेज हत्या के मामले मे वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार
थाना दुधारा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 159/19 धारा 498(a)/304(b) भादवि व ¾ डी0पी0 एक्ट मे वांछित अभियुक्तगण नाम पता – 1 – सुरेन्द्र पुत्र नन्दलाल 2 – नीलम पुत्री नन्दलाल निवासीगण बढ़या बाबा थाना दुधारा जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
बलात्कार के मामले मे वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
थाना मेहदावल पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 260/19 धारा 376/504/506 भादवि मे वांछित अभियुक्त नाम पता अरविन्द दूबे पुत्र शंकर दूबे निवासी गुदरियावा थाना मेहदावल जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
विदित हो कि अभियुक्त द्वारा वादी की पत्नी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था तथा पीड़िता (वादी की पत्नी) द्वारा मना करने पर गाली गुप्ता दी गई थी जिस पर वादी द्वारा दिनॉक 13-10-2019 को थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था जिसमे आज दिनॉक 07-11-2019 को थाना मेहदावल पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
वारण्टी
थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा 02 वारण्टी नाम पता – 1- विजय वर्मा 2 – नरसिंह वर्मा पुत्रगण राधेश्याम निवासीगण बाहिलपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर को गिरफ्तार किया गया ।
पीआरवी आफ द डे
पीआरवी 1490 ने विवाद को कराया शान्त व जहर खाये हुए व्यक्ति को पहुचाया अस्पताल – पीआरवी 1490 को थाना धनघटा क्षेत्र के अन्तर्गत इवेन्ट संख्या 3863 से कालर ने दो पक्षो मे मारपीट / विवाद होने के सम्बन्ध मे सूचना दी । इस सूचना पर पीआरवी कर्मियो द्वारा तत्काल 05 मिनट मे मौके पर पहुचा गया तो ज्ञात हुआ कि विवाद के बाद एक व्यक्ति द्वारा जहर खा लिया गया है पीआरवी कर्मियो द्वारा जहर खाये हुए व्यक्ति को पीआरवी से इलाज हेतु प्रा0स्व0 केन्द्र मलौली पहुचाया गया तथा इस सम्बन्ध मे थाना धनघटा को सूचित किया गया । पीआरवी कर्मियों की सतर्कता एवं सूझबूझ से तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर व्यक्ति की जान बचाई गई, जिसकी स्थानीय व्यक्तियों द्वारा सराहना की गई ।
पीआरवी स्टाफ – मुख्य आरक्षी अमला प्रसाद, आरक्षी अरविन्द तिवारी, हो0चा0 रवीन्द्र यादव ।
शान्ति भंग (151/107/116 सीआरपीसी) मे 04 अभियुक्त गिरफ्तार
• थाना दुधारा पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना महुली पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
• थाना बेलहर कला पुलिस द्वारा 151/107/116 सीआरपीसी मे 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया ।
मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 35 वाहनो से 24900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल
दिनांक 07-11-2019 को जनपद संतकबीरनगर के सभी थाना क्षेत्रो मे बैंक / वाहन / संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग के दौरान समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्ष / प्रभारी यातायात द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत कड़ी कार्यवाही करते हुए 35 वाहनो से 24900 रु0 सम्मन शुल्क वसूल किया गया ।
एन्टी रोमियो अभियान के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही
दिनांक 07-11-2019 को जनपदीय पुलिस व एण्टी रोमियो टीम द्वारा मनचले / रोमियो चेकिंग के दौरान 29 स्थानों पर चेक करते हुए कुल 77 व्यक्तियों को चेक किया गया जिसमे से मनचले व शोहदे किस्म के 01 लड़के से पूछताछ कर माफीनामा लेने के पश्चात कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया तथा हिदायत दी गई कि बिना किसी कारण के बाजारों व चौराहों के आसपास दोबारा घूमते हुए पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी ।