संत कबीर नगर
रिपोर्ट : नसीम अंसारी


स्टार एजुकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में संस्था की अध्यक्षा श्रीमती सहाना खातून कि अध्यक्षता में खलीलाबाद नगर पालिका परिषद के मुहल्ला पुरानी तहसील दक्षिणी निकट आर्युवेदिक हस्पताल के पास हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गरीबों असहायो को ठंड से बचाने के लिए नि:शुल्क कंबल वितरण का आयोजन किया गया है ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के लोकप्रिय चेयरमैन जगत जयसवाल जी रहे ।
चेयरमैन जगत जयसवाल ने कहा कि स्टार एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी के इस पुनीत कार्य की मै प्रशंसा करता हूं ।
गरीबों वंचितों असहाय की सेवा करने का अवसर संस्था ने मुझे प्रदान किया है संस्था के इस प्रयास की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है
संस्था के सामाजिक कार्यों में सदैव आप के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहूंगा
पुरानी तहसील दक्षिणी के सभासद प्रतिनिधि जुल्फेकार अली भुट्टू नसीम अंसारी ने चेयरमैन जगत जैसवाल का माल्यार्पण कर स्वागत किया
संस्था की अध्यक्षता श्रीमती सहाना खातून ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा की संस्था 2014 में अपने रजिस्ट्रेशन के पहले से ही हर वर्ष गरीबों असहायों आदि के छात्र छात्राओं को पढ़ने लिखने में मदद का पूरा इंतजाम करती है गरीबों को निशुल्क कम्प्यूटर शिक्षा चिकित्सा दवाएं उपलब्ध कराती है संस्था लगातार सामाजिक कार्यों में कोरोना काल में अपने दायित्व का हर प्रकार से निर्वाहन करते हुए जरूरत मंदो तक हर संभव मदद करने का कार्य किया है ।
इस अवसर पर मुहम्मद नासिर खान, भागीरथी, नसीम अंसारी , मूर्तिजा खान, याहिया खान,अब्दुल्लाह खान मो उस्मान साह मुहम्मद, हाजी मुहम्मद इस्लाम, शोहरत अली,पूर्व सभासद अमिरूललह खान निजामुद्दीन, कृष्ण मुरारी, आदि उपस्थित रहे |