संत कबीर नगर
दिनांक 12/01/2024 नेहरू युवा केन्द्र संत कबीर नगर द्वारा प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय संत कबीर नगर में युवा दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवॉर्ड दिव्यांगता के क्षेत्र में प्राप्त आनन्द कुमार त्रिपाठी ने बताया की विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु स्वामी विवेकानंद का पूरा जीवन युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है, उन्होंने न सिर्फ अपने भाषणों से बल्कि अपने पूरे जीवन काल में जैसे उदाहरण प्रस्तुत किए वो दुनिया को सिखने वाले हैं। उनके काम और विचार युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं. युवाओं की विचारधारा और जीवन को सही दिशा देने के उद्देश्य 1985 में भारत सरकार ने स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की थी. इस खास अवसर पर स्कूल-कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिताएं जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि युवाओं को अपनी प्रतिभा और विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार रखने का मौका मिल सके।
कार्यक्रम में यातायात प्रभारी, विद्यालय प्रबंधक प्रमोद कुमार त्रिपाठी ,प्रमोद चौधरी, नेहरू युवा केंद्र के शुभम कुमार एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।