
संत कबीर नगर 01 जनवरी 2024 * जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने वर्तमान ठंड एवं शीतलहर के कारण छात्रों के स्वास्थ्य हित के दृष्टिगत सभी बोर्डों के जनपद में संचालित समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व स्ववित्त पोषित समस्त विद्यालयों में कक्षा पूर्व प्राथमिक के साथ ही कक्षा 1 से 12 तक दिनांक 02 जनवरी 2024 से 04 जनवरी 2024 तक पठन-पाठन बंद करने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देशों का सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य कड़ाई से अनुपालन करना सुनिश्चित करें।
- के के मिश्रा जर्नलिस्ट *