
सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ़ लोकतंत्र बचाओ रैली में गरजे आप नेता, लोकसभा चुनाव में जनता झूठ के पुलिंदे को करेगी नाकाम

संत कबीर नगर – आम आदमी पार्टी द्वारा जिले में लोकतंत्र बचाओ रैली का भव्य आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्य सभा सांसद संजय सिंह जी की फर्जी गिरफ्तारी के खिलाफ जनता को सच्चाई बताना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा व मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह एवम बौद्ध प्रांत अध्यक्ष ई० काजी इमरान लतीफ तथा महिला प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती नीलम यादव जी उपस्थित रहीं।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा की आम आदमी की आवाज को यातनाओं से कभी भी दबाया नहीं जा सकता। आने वाला लोकसभा चुनाव का जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है, यही उत्तर प्रदेश भाजपा को उनकी कब्रगाह बनाएगी।
सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की आवाज़, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष ई० काज़ी इमरान लतीफ ने कहा कि सांसद संजय सिंह जी को अडानी के भ्रष्टाचार, मणिपुर हिंसा पर सवाल उठाने, महंगाई, बेरोजगारी पर सवाल उठाने के कारण गिरफ्तार किया गया। जनता के लिए आवाज बुलंद करने की सज़ा संजय सिंह जी को वर्तमान भाजपा सरकार दे रही है।
बतौर मुख्य अतिथि पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबकी मालिक होती है, जिस तरह से सांसद संजय सिंह को फर्जी तरीके से गिरफ्तार कर आम आदमी को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, यही 2024 में ज्वालामुखी की तरह फटेगी जिसमे भाजपा का झूठ, फरेब और भ्रष्टाचार को साफ करने वाला वाशिंग मशीन खत्म हो जाएगा।
पंजाब के लोगो ने भी इसी तरह से सरकारों की यातनाएं झेली और आज वहां पर भगत सिंह के सपनो को आम आदमी पार्टी की सरकार पूर्ण कर रही है, उत्तर प्रदेश में भी समय आ रहा है, जनता अबकी बार 2024 में बदलाव के लिए वोट करने जा रही है।
इस लोकतंत्र बचाओ रैली में हजारों की संख्या में मौजूद जनता बता रही है कि देश मोदी सरकार की तानाशाही के ख़िलाफ़ एक साथ खड़ा है।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से
मुख्य अतिथि अमन अरोड़ा (कैबिनेट मंत्री, पंजाब सरकार),
प्रदेश सचिव सभाजीत सिंह, प्रदेश महामंत्री दिनेश सिंह पटेल, महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीलम यादव, बौद्ध प्रांत अध्यक्ष इंजीनियर काज़ी इमरान लतीफ, बौद्ध प्रांत महासचिव रजत चौरसिया, जिला प्रभारी इंजीनियर जनक प्रसाद, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सौम्येन्द्र प्रताप श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष दुर्विजय सिंह यादव, महिला जिलाध्यक्ष श्रीमती जया पाण्डेय, जिला महा सचिव अजय नारायण मिश्र, संगठन मंत्री राजवंत यादव, जिला उपाध्यक्ष जुनेद अहमद सिद्दीकी, राम निवास मौर्य, बलवंत राय, रमेश चंद्र यादव, राम बचान यादव, शिव शंकर चौधरी, जी के सागर, अखिलेश पाण्डेय, श्रीमती प्रतिमा यादव, राम स्वारथ यादव, अंबिका राय, नूर मोहम्मद, बौद्ध प्रांत के अंतर्गत नौ जिलों के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती इरम रिज़वी, इस्मा जहीर, डा संजय चौधरी, कुलदीप जायसवाल, गोरखपुर से विजय श्रीवास्तव, वैभव जायसवाल, राम नारायण सिंह, घनश्याम चौधरी के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।