



संत कबीर नगर 1 नवंबर 2023 यातायात पुलिस संत कबीर नगर के तत्वाधान में यातायात माह नवंबर 20 23के उद्घाटन समारोह का भव्य आयोजन किया गयाl उक्त अवसर पर ब्लूमिंग बड्स स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद संत कबीर नगर के बच्चों द्वारा सड़क सुरक्षा ,संकल्प हमारा के तहत एक भव्य रैली मेहदावल बाईपास से लेकर मां समय मंदिर चौराहे तक एवं पुनः मां समय मंदिर चौराहे से होकर बाईपास चौराहे तक आकर एक सभा में तब्दील हो गई lकार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी संत कबीर नगर महेंद्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर कियाl उक्त अवसर पर जिलाधिकारी महोदय ने ब्लैक स्पॉट को चिन्हित करते हुए स्पीड ब्रेकर बनवाने एवं ट्रैफिक लिटरेसी की बात करते हुए ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी साझा कीl एवं पुलिस अधीक्षक संत कबीर नगर सत्यजीत गुप्ता ने सबका स्वागत करते हुए यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया l उक्त अवसर पर ब्लूमिंग बड्स स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश चंद्र पांडे ने सड़क सुरक्षा नियमों एवं दुर्घटनाओं को रोकने के भावी तरीको को बताते हुए ट्रैफिक नियमों जैसे दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न चले ,चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, नशे की हालत में गाड़ी न चलाएं, गाड़ी को ओवर स्पीड में न चलाएं ,सड़क पर हमेशा अपने बाएं चले ,वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग न करें, आदि जानकारी देते हुए कार्यक्रम का कुशल संचालन किया lतथा प्रभारी यातायात परमहंस जी ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया l
उक्त अवसर पर ए आर टी ओ संत कबीर नगर प्रियंवदा सिंह, क्षेत्राधिकार यातायात केशवनाथ ,अजय पांडे, राजेश पांडे, कंगारू किड्स कोऑर्डिनेटर रिया मेहता विजया त्रिपाठी, संजय राय विनोद वर्मा, अवधेश यादव ईश्वर शरण चतुर्वेदी ,श्रवण कुमार सहित यातायात सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे के के मिश्रा जर्नलिस्ट