यातायात रैली को हरी झंड़ी दिखा कर किया रवाना*


जिलाधिकारी सन्तकबीरनगर 1 नवंबर 2023 जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर* व पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता* द्वारा क्षेत्राधिकारी यातायात केशवनाथ* की उपस्थिति में यातायात माह नवम्बर 2023 का यातायात कार्यालय मेहदावल बाईपास पर दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया गया, यातायात जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करते हुए लोगों को यातायात के नियमों के बारें में जागरुक करने, दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड़ से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया गया की वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेल्मेट व सीट बेल्ट के प्रयोग करने हेतु प्रेरित करने की भी अपील की गयी । इस अवसर पर प्रभारी यातायात श्री परमहंस व स्कूली बच्चों के अतिरिक्त यातायात के समस्त के अधिकारी / कर्मचारी सहित अन्य सम्मानित जनमानस उपस्थित रहे ।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट