👉⭕पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी सहित कई राजनीतिक हस्तियां व प्रतिष्ठित व्यवसायी ने पुष्प अर्पित कर दिया श्रद्धाजलि।
👉⭕हजारों की संख्या में ख़लीलाबाद के भिठहा गांव में पहुँचे श्रद्धाजंलि देने वाले लोग।

संतकबीरनगर:शिक्षा के प्रणेता स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी की पांचवी पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक गांव भिटहा मे स्थित “चतुर्वेदी विला” परिसर मे भावपूर्ण ढंग से मनाई गई। शैक्षणिक गलियारे के इस दिवंगत जन नायक को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के लिए उमड़े जनसमूह की नम आंखें और चेहरे पर दिखे श्रद्धा, सम्मान एवं विरह के मिले जुले भाव इस शख्सियत के कद का अहसास करा रहे थे । पूर्वांचल के कोने कोने से पहुंचे सामाजिक, शैक्षणिक और राजनैतिक लोगों के साथ ही सपा के दिग्गज नेता एवम् पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, जिलाध्यक्ष अब्दुल कलाम, सुनील सिंह, जयराम पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, पूर्व जिलाध्यक्ष राम वृक्ष यादव, वरिष्ठ नेता केडी यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष लोरिक यादव, सहित तमाम सियासी दिग्गजों ने भिटहां पहुंच कर शैक्षणिक योद्धा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। ‘तुमको ना भूल पाएंगे’ की दिल मे टीस लिए जब चतुर्वेदी परिवार अपनी श्रृद्धांजलि देने के लिए स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र के सामने पहुंचा तो पूरा परिवार उन्हे याद करके भावुक हो उठा। बड़े भाई गोमती प्रसाद चतुर्वेदी सपत्नीक श्रद्धांजलि देते समय अपने अनुज के चित्र को एकटक निहारते दिखे। सुंदर काण्ड के अमृत आयोजन की समाप्ति के बाद श्रद्धांजलि कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। पूर्व सदर विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे, सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी, प्रसिद्ध उद्योगपति संतोष चतुर्वेदी, एसआर के एमडी राकेश चतुर्वेदी,पं जनार्दन चतुर्वेदी, रत्नेश चतुर्वेदी के साथ ही परिवार की बहुएं सविता चतुर्वेदी, शिखा चतुर्वेदी, अखण्ड प्रताप चतुर्वेदी, राजन चतुर्वेदी और रजत चतुर्वेदी भी कुछ समय के लिए नम आंखों से स्व चतुर्वेदी को याद करते हुए भावुक दिखे। कुछ पलों के लिए तो ‘चतुर्वेदी विला’ का भव्य एवं खचाखच भरा परिसर गम और सन्नाटे मे डूब गया। परिवार की मुखिया ने अपनी दोनों बहुओं सविता चतुर्वेदी और शिखा चतुर्वेदी के साथ मौके पर मौजूद क्षेत्र के हजारों गरीब महिलाओं को अंग वस्त्र और नकद धनराशि दान किया। बाद मे सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सदर विधायक जय चौबे और अपने अनुज राकेश चतुर्वेदी सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सैकडों गरीब पुरुषों मे भी अंग वस्त्र वितरित किया। इससे पहले भतीजे पूर्व सदर विधायक जय चौबे की देखरेख मे स्व पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी के दोनो पुत्रों डा उदय प्रताप चतुर्वेदी एवं राकेश चतुर्वेदी के साथ ही बहुएं सविता चतुर्वेदी एवं शिखा चतुर्वेदी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अपने श्रद्धेय स्व पिता के आत्मा की शान्ति के लिए अनुष्ठान भी किया। बस्ती मण्डल के दर्जनों स्थानों पर संचालित शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ ही छात्र छात्राओं ने भी पूर्वांचल के मालवीय को श्रृद्धांजलि अर्पित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव के निर्देशन और पं सूर्य नारायण चतुर्वेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य वेद प्रकाश पाण्डेय व एसआर के सहायक प्रबंधक मनोज कुमार पाण्डेय की देखरेख मे देर शाम तक भोज कार्यक्रम चलता रहा। लोक गायिका पूजा और सोनिया के भाव पूर्ण भजनों पर समूचा पाण्डाल झूमता नजर आया। श्रद्धांजलि देने वालों मे सपा के जिलाध्यक्ष गौहर अली खान, समेत पूर्वांचल के हजारों लोग उपस्थित रहे,।
रिपोर्ट: के के मिश्रा जर्नलिस्ट, नवनीत श्रीवास्तव